संपादक के आवास पर धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी


भारतीय सहारा संवाददाता की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। शंभूनाथ जन कल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित शंभूनाथ बाल कृष्ण जन्मोत्सव समिति डिहई का पूरा ( लौंह ) मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर के बैनर तले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पं. रंगनाथ तिवारी द्वारा मंत्रोच्चारण से पूजा अर्चना भारतीय सहारा राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक के बड़े पुत्र शिवा पाण्डेय ने किया। इसके बाद पं. हरिश्चंद्र पाण्डेय एण्ड पार्टी द्वारा सुंदरकांड रामायण पाठ का कार्यक्रम किया गया। श्रीकृष्ण जन्म होते ही जयकारों से पंडाल गूंज उठा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन विज्ञान संजीवनी सेंट्रल कालेज, हरि प्रकाश पाण्डेय, एस. एस. पाण्डेय प्रधान संपादक भारतीय सहारा, राकेश पाण्डेय, शेषधर पाण्डेय, ललित तिवारी, मयंक पाण्डेय, जितेन्द्र पाण्डेय ( जज्जे पाण्डेय), अंबुज पाण्डेय, विजय शंकर पाण्डेय, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, श्याम सुंदर पाण्डेय, राज नारायण पाण्डेय, उदय शंकर पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय, अनुभव मिश्रा, अनिल तिवारी ( पप्पू ), नन्हे तिवारी, इंजीनियर शतीस पाण्डेय, गणेश तिवारी ( कप्तान),बिमल शुक्ला, बसंत शुक्ला, जगदीश पाण्डेय, अशोक यादव, गुड्डू तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
