पत्रकार संघ की गोष्ठी संपन्न, भूमि विवाद व सामाजिक अपराधों पर हुई चर्चा



जौनपुर पत्रकार संघ के मछली शहर अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में हुआ तहसील सभागार में आयोजन
————————-
वीरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ
मछलीशहर ,जौनपुर। जौनपुर पत्रकार संघ इकाई मछलीशहर की तरफ से लगातार तीसरे वर्ष तहसील सभागार में सामाजिक एवं भूमि विवाद संबंधी अपराधों के रोकथाम में पत्रकार, अधिवक्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी की भूमिका पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य और विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने गोष्ठी में कहा कि हर विवाद में प्रतिष्ठा नहीं लगानी चाहिए। हम सब अधिकारी है किंतु कुछ चीजें हमारे भी बस में नहीं होती। जो हम कह भी नहीं सकते। किसी विवाद का निपटारा सही गलत के साथ अपने अहंकार को त्यागना भी महत्वपूर्ण होता है। वहीं विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा कहा किसी भी विवाद को चर्चा से निपटाया जा सकता है। अध्यक्षता कर रहे जौनपुर पत्रकार संघ शशि मोहन सिंह क्षेम अध्यक्ष जौनपुर पत्रकार संघ ने वक्ताओं ने कहा कि भूमि विवाद से होने वाले अपराधों को रोकने के लिए पत्रकार, वकील और प्रशासन को मिलकर काम करना होगा। पत्रकार सच्चाई को उजागर करे, अधिवक्ता कानूनी सलाह दें,और प्रशासन समय पर न्याय दिलाए, तभी अपराधों पर अंकुश लग सकता है। अनिल कुमार पांडेय ने कहा अध्यक्ष के रूप में पत्रकारों के हित के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहेंगे, कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पत्रकारों को मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अजय उपाध्याय द्वारा अंग वस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर मछलीशहर इकाई के अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, संरक्षक ललन उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद सिंह, मनोज तिवारी, सतीश चन्द्र दुबे, भारतीय सहारा ब्यूरो चीफ वीरेंद्र कुमार, चीफ एडिटर भारतीय सहारा एस.एस .पांडेय, सब की नजर संवाददाता सर्वेश तिवारी, महामंत्री आनन्द सिंह, प्रदीप दुबे, दिवाकर तिवारी सहित अन्य साथी मौजूद रहे।
