भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

तुलसीराम पासी का विधानसभा क्षेत्र में धुआंधार जनसंपर्क, कांग्रेस को मजबूत करने का उठाया बीड़ा

0 3

प्रदीप कुमार तिवारी की रिपोर्ट

सलोन,रायबरेली। विधानसभा क्षेत्र 181 सलोन से संभावित प्रत्याशी और अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तुलसीराम पासी ने क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है।संगठन को धरातल परमजबूत करने और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से उन्होंने क्षेत्र का व्यापक भ्रमण किया।अपने जनसंपर्क अभियान के तहत तुलसीराम पासी ने सलोन विधानसभा के विभिन्न प्रमुख चौराहों और ग्रामीण इलाकों—बभनपुर परैया नमकसार, छतोह, धरई, गांधीनगर, अशरफपुर तथा नसीराबाद—का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से शोषितों, वंचितों और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए यह जनसंपर्क कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। क्षेत्र में उनके लगातार हो रहे दौरों से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More