भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

प्रान्तीय कार्यकर्ता बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन,एक लाख श्री हनुमान चालीसा केन्द्र एवं 50 हजार समितियों के गठन का लक्ष्य तय

0 4

भारतीय सहारा संवाददाता

जौनपुर। नगर के बीआरपी इण्टर कालेज में आयोजित दो दिवसीय प्रान्तीय कार्यकर्ता बैठक उत्साह एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हो गया। बैठक का शुभारम्भ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम एवं माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वन्दना से हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीआरपी कालेज के प्रबन्धक दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट एवं विशिष्ट अतिथि प्रबन्धक उदयराज सिंह व्यवसायी रहे।
इस मौके पर प्रान्तीय पदाधिकारी डा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने पूरे काशी प्रान्त से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द अपनी जिला समिति को पूर्ण करें। महामंत्री तरुण शुक्ल ने संगठन के कार्यों योजना पर प्रकाश डालते हुये कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी श्री हनुमान चालीसा पाठ केंद्र चलायें। संगठन महामंत्री संजय दुबे ने महासम्पर्क अभियान से जोड़ते हुये कहा कि अधिक से अधिक हिन्दू परिवार से सम्पर्क करके उन्हें सम्बल दें। प्रान्त मंत्री कात्यायनी शुक्ल ने हिन्दू हेल्पलाइन एवं इण्डिया हेल्थ लाइन पर प्रकाश डालते हुये उनके कार्यों के विषय में बताया।
साथ ही दुर्गेश श्रीवास्तव, संयुक्त महामंत्री अहिप नरेन्द्र शास्त्री, राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रान्त अध्यक्ष सुधीर शुक्ल, महामंत्री अर्जुन मौर्य, राष्ट्रीय छात्र परिषद के प्रान्त मंत्री अशोक सिंह, सोशल मीडिया प्रान्त महामंत्री अखिलेश तिवारी, उपाध्याय ओम श्री परिवार के अशिशानन्द महाराज, विभागाध्यक्ष फलाहारी महाराज सहित अनेक प्रान्तीय एवं विभागीय पदाधिकारियों ने अपना विचार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त कुंवर दुबे, चन्द्र प्रकाश तिवारी, श्रवण मौर्य सहित 19 जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुये अपना विचार व्यक्त किया।
इस दौरान गठन के विस्तार को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही एक लाख श्री हनुमान चालीसा केंद्र तथा 50 हजार समितियों के गठन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करते हुये सभी कार्यकर्ताओं से इसे जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। वहीं प्रतिभा श्रीवास्तव राष्ट्रीय महिला परिषद गाज़ीपुर एवं प्रमिला रावत राष्ट्रीय ओजस्वी परिषद ने भी सम्बोधित किया। वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा, सेवा, संस्कार, राष्ट्र निर्माण तथा समाज जागरण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये सभी से पूर्ण समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जौनपुर विभाग की ओर से विभाग महामंत्री चन्द्र प्रकाश, विभाग उपाध्यक्ष रमेश मिश्र, अमित मिश्र, जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय, विभाग उपाध्यक्ष रामजी जायसवाल, महामंत्री पवन राय, मंत्री सुधीर श्रीवास्तव, विवेक उपाध्याय, सचिन श्रीवास्तव, रुद्र प्रताप, उपाध्यक्ष प्रशान्त अग्रहरि, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार उपाध्याय, गोविन्द गुप्ता उपाध्यक्ष हिन्दू एडवोकेट फोरम का उल्लेखनीय योगदान रहा।
बैठक के समापन पर संगठन को गाँव-गाँव तक सशक्त बनाने, सेवा कार्यों को गति देने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। अन्त में अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने काशी प्रान्त के लगभग सभी जिलों से आये पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि डा. प्रवीण भाई तोगड़िया के नेतृत्व में संकल्पित होकर कार्य करेंगे तभी हम गर्व से कहेंगे ‘हिन्दू ही आगे था, है और रहेगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More