भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, भेजा गया जेल

0 4

भारतीय सहारा संवाददाता

सुजानगंज, जौनपुर। थाना सुजानगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे शान्तिनगर क्षेत्र से हिरासत में लिया।
थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 ओमप्रकाश उपाध्याय ने टीम के साथ यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, थाना सुजानगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 268/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत दिलीप कुमार पुत्र स्व0 रामबली गौतम, निवासी ग्राम रायपुर कला, थाना सुजानगंज, वांछित चल रहा था। उस पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

*गिरफ्तार करने वाली टीम:*
उ0नि0 ओमप्रकाश उपाध्याय, हे0का0 जितेश कुमार, रि0का0 सच्चिदानंद पासवान।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More