भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

दूल्हे आजाद बिंद को श्रद्धांजलि देने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

0 5

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह का आवास पुलिस छावनी में तब्दील, शहर अध्यक्ष आरिफ खान को भी किया हाउस अरेस्ट
————————
लोकतंत्र और संविधान को कुचल रहीं हैं भाजपा सरकार – डा. प्रमोद कुमार सिंह
————————

भारतीय सहारा संवाददाता

जौनपुर। जनपद के बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड में दूल्हे आजाद बिंद को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके घर जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह को उनके सुजानगंज स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर उन्हें नजरबंद करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आवास को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान को जौनपुर शहर स्थित उनके आवास पर पुलिस ने उन्हें भी हाउस अरेस्ट कर लिया आरिफ खान के घर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया ‌कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के साथ पार्टी के जिला सचिव इरशाद खान, रमेश बेबी और कांग्रेस नेता फिरोज खान को भी हाउस अरेस्ट किया गया है। पुलिस कार्यवाही से नाराज कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गयी है, हत्याओ का अंबार लगा हुआ है, महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है, हत्या और बलात्कार की रोज होने वाली घटनाओं से प्रदेश के लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर भाजपा सरकार संविधान और लोकतंत्र का चीर हरण कर रही है, उन्होंने कहा कि इस सरकार में अपराधी बेखौफ टहल रहे हैं। प्रमोद कुमार सिंह ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसी दिवंगत व्यक्ति को श्रद्धांजलि अर्पित करना इस प्रदेश में अपराध हो गया है, कांग्रेसियों की गिरफ्तारी कर सरकार अपनी नाकामियो को छुपाने का असफल प्रयास कर रही है। श्री सिंह ने आगे कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के डबल इंजन वाली सरकार से ऊब चुकी है,इनकी बुलडोजर नीति राममंदिर के चंदा और चढावा चोरों, हत्यारों और बलात्कारियों तथा अपराधियों का संरक्षण कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More