डा. विकास पाल का 48 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, लोगों ने दी बधाई


मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र के जंघई रोड पर स्थित प्रभावती हास्पिटल के डा. विकास पाल का 48 वां जन्मदिन केक काटकर अस्पताल परिसर में मनाया गया। केक जैसे ही कटा बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस मौके पर क्लब 3000 के उमाशंकर पाल ने लोगों को संबोधित करते हुए डा. विकास पाल के विषय में प्रकाश डाला। डा. विकास पाल ने भारतीय सहारा से बातचीत करते हुए कहा कि मैं एक चिकित्सक हूं मेरी नज़र में सभी एक समान है सबका सम्मान करना मेरा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि डाक्टर को सिर्फ दवाएं देना ही इलाज नहीं होता है। मरीजों को उचित सलाह भी दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक डाक्टर की अच्छी सलाह ही मरीजों के लिए कारगर होता है। डाक्टर को चाहिए कि वो मरीजों का उपचार किफायती दाम में करें।
