पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने दूधनाथ सिंह स्मारक पीजी कालेज में वृक्षारोपण किया

मड़ियाहूं, जौनपुर। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अवसर पर मड़ियाहूँ स्थित “दूधनाथ सिंह स्मारक पीजी कालेज” में पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने आम के वृक्ष का रोपण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए हम-सब को पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि पेड़ से हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
