भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

गो सम्मान आह्वान अभियान के जत्था ने विद्यालयों मे संगोष्ठी की,विद्यालयों मे प्रार्थी हस्ताक्षर शीट-फोल्डर दिया

0 3

भारतीय सहारा संवाददाता

नैनी,प्रयागराज। गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत नैनी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में गो प्रेमियों का जत्था विद्यालयों पहुंचकर प्रबंधक,अध्यापक,कर्मचारी के साथ संगोष्ठी करते हुए
साध्वी विमला नंद गोपाल दीदी ने उन्हें विस्तार से गो सम्मान आह्वान अभियान का उद्देश्य बताया
उपरांत उन्हें प्रार्थी हस्ताक्षर शीट फोल्डर -ब्रोशर सहित अन्य जन जागरूकता सामग्री दी।विद्यालयों के प्रधानाचार्य जनो ने कहा कि प्रतिदिन “गो माता” पर प्रत्येक कक्षा में स्पीच विद्यार्थियों द्वारा दिलाई जाएगी जिस गो के प्रति अपने कर्तव्य को समझेंगे जिस से प्रार्थी हस्ताक्षर शीट फोल्डर शीघ्र भरकर देगे।
सुविख्यात-सुप्रसिद्ध वरिष्ठ समाजसेवी सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि गो सम्मान दिवस भूले नहीं याद रखें 27 जुलाई 2026 को हम सभी प्रयागराज वासियो,गो प्रेमियों को प्रातः 8:00 बजे से 9:15 बजे तक विजयमंत्र का संकीर्तन करने के बाद प्रात:10 बजे जिले कलेक्टर के माध्यम से(चार- सेट) राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम हस्ताक्षर सहित प्रार्थना पत्र देना है।
श्रीमती अलका पाठक ने कहा कि गौहत्या की समाप्ति,गौमाता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने एवं गौ-सेवा हेतु शासकीय नीति निर्धारण करने के लिए लिए संकल्प लें।
इस अवसर पर साध्वी विमला नंद गोपाल दीदी,सरदार पतविंदर सिंह,धर्मेंद्र स्वामी,दीपक कुमार सिंह,हेरम्व शास्त्री,शुुभम,राजकुमार,मंजू सिंह,नवीन,अल्का सहित कई गोभक्त गणमान्य स्वयंसेवक रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More