विकसित संकल्प यात्रा गोष्ठी के माध्यम से किसानों और पशुपालकों को किया गया जागरूक


डा० दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर विकासखंड अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत 4जून को दो अलग अलग टीमों के माध्यम से ग्राम सभा अमोघ , जखनिया , पवारा , रामपुर भोड़ी , करौर , बनबीरपुर में कृषि विशेषज्ञ एवं पशु चिकित्सक की संयुक्त गोष्ठी सम्पन्न हुई जिसमें ग्रुप ए में डा० सुरेन्द्र सोनकर कृषि प्रसार वैज्ञानिक के ०वी ०के०बक्सा , डा०राजीव सिंह वैज्ञानिक कृषि उद्यान वरिष्ठ प्राविधिक सहायक , विवेक कुमार जिला कृषि रक्षा अधिकारी , शिवांशु सिंह ,संजय सिंह ,विवेक सिंह , अमित शर्मा , प्रदीप कुमार , दीपक कुमार मिश्रा ,शैलेन्द्र कुमार वर्मा बी ग्रुप में डा ०सुशांत यादव पशु चिकित्साधिकारी मुंगरा बादशाहपुर, डा ०रूपेश सिंह कीट वैज्ञानिक , डा ० रत्नाकर पांडेय वरिष्ठ वैज्ञानिक, डा०तेजबल सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ , जितेन्द्र सिंह सहायक विकास अधिकारी ,द्वारा अलग अलग ग्राम सभाओं में विकसित कृषि संकल्प यात्रा गोष्ठी के माध्यम से किसानों और पशुपालकों को सभी विषय विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। जिसकी आज पूरे क्षेत्र में गांव के गलियारों से लेकर नुक्कण चौराहों पर चर्चा करते लोगो को सुना और देखा जा रहा है ।
