पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अवसर नगर पालिका परिषद मुॅगरा बादशाहपुर के सभागार में संगोष्ठी का हुआ आयोजन


भारतीय सहारा संवाददाता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अवसर पर नगर पालिका परिषद मुॅगरा बादशाहपुर के सभागार में संगोष्ठी का हुआ आयोजन। कार्यक्रम में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जीवन परिचय एवं उनके समाज के प्रति योगदान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष कपिलमुनि उमरवैश्य ने किया। कार्यक्रम का संचालन विहिप नेता विशम्भर दूबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव, मा0 राज्यमंत्री (स्वतंन्त्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण एवं विशिष्ट अतिथि सुश्री आरती सेठ सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, विशिष्ट अतिथि सुशील मिश्रा जिला महामंत्री भाजपा जौनपुर, डाॅ अर्चना शुक्ला क्षेत्रीय मंत्री काशी प्रान्त एवं मण्डल प्रभारी विधान सभा मुॅगरा बादशाहपुर, राजीव केशरी भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष मुॅगरा बादशाहपुर, वरिष्ठ पत्रकार राकेश मिश्रा सहित नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, कर अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह, जलकल अभियन्ता शिवानन्द वास्को, अवर अभियन्ता (सिविल) प्रशान्त राय, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला, ज्ञान प्रकाश पटेल लिपिक सहित मुॅगरा ब्लाक की सभी आशा बहुओं एवं आँगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका सहित समस्त वार्डो के सम्मानित सभासदगण एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहें।


