निशुल्क पाठशाला स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन


आयोजित प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने लिया हिस्सा
———————————————–
सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर । नगर के मोहल्ला गुड़हाई नागा बाबा कुटी पर शनिवार को निशुल्क पाठशाला स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह से पूर्व अयोजित प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने लिया हिस्सा। बच्चों ने विभिन्न मुद्दों पर लोगो को दिया संदेश।
बताते चलें कि गरीब, जरुरतमंद और शिक्षा से वंचित बच्चों को फ्री शिक्षा देने वाले निशुल्क पाठशाला के दो वर्ष पूरे होने पर पाठशाला परिवार द्वारा एक दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें रंगोली, कला, सामान्य ज्ञान व वीरों की शौर्य गाथा शामिल रहा। जहां एमबी पब्लिक स्कूल, जिज्ञासा कोचिंग एवं आइडियल कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने कला के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और ऑपरेशन सिंदूर विषयों पर लोगों को अपना संदेश दिया। वहीं निशुल्क पाठशाला के संस्थापक/संचालक पत्रकार सूरज विश्वकर्मा ने बताया पाठशाला के स्थापना दिवस पर यह अयोजन किया गया था। जिनमें 19 मई को संस्कृतिक कार्यक्रम और 20 मई को सम्मान समारोह होगा। और विभिन्न प्रतिस्पर्धा में शामिल बच्चों का चयन करने के बाद आए हुए अतिथियों द्वारा सम्मनित किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया। इस अवसर पर राजीव जयसवाल, अतुल त्रिपाठी, निलेश गौड़, अनुष्का जयसवाल आदि की देख रेख में परीक्षा संपन्न हुआ।


