भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बलिया में मध्यान्ह भोजन की सैम्पलिंग: खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने स्कूलों से एकत्रित किये नमूने, होगी गुणवत्ता की जांच

0 9

राजेश पाठक की रिपोर्ट

बलिया। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को दिये जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को लेकर सरकार गंभीर है। बच्चों को साफ-सुथरा और गुणवत्तायुक्त मध्यान्ह भोजन मिले, इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को शिक्षा क्षेत्र दुबहर स्थित प्राथमिक विद्यालय सहरसपाली एवं प्राथमिक विद्यालय उदयपुरा पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने विद्यालयों में बना रहे मध्यान्ह भोजन (MDM) की गुणवत्ता जांच के लिए भोजन एवं खाद्य सामग्री का सैंपल एकत्र किया।
उन्होंने कहा कि जांच के लिए सैंपल को प्रयोगशाला में भेजा जाएगा, ताकि भोजन की गुणवत्ता का पता चल सकें। प्रयोगशाला से जो रिपोर्ट आयेगी, उससे जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने विद्यालयों के किचन शेड में साफ सफाई का विशेष रूप से ध्यान देने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला समन्वयक एमडीएम अजित पाठक भी उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More