गार्गी मौर्य ने मित्र परिषद द्वारा मेधावी छात्र/ छात्राओं की प्रतियोगिता परीक्षा में किया टाप

मित्र परिषद के पदाधिकारियों ने मेडल और सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित
————————————————
डा०दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट
प्रयागराज । मित्र परिषद प्रयागराज द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं की प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेधावी छात्र छात्राओं की प्रतियोगिता परीक्षा कराई गई जिसमें गार्गी मौर्या पुत्री डॉ ० अनूप मौर्य नेत्र सर्जन मनोहरदास आई हॉस्पिटल ने प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर मां डा ० चारु मौर्या और नाना डा ० आर ०के ० मौर्य पूर्व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी और नानी श्रीमती सियासखी मौर्या का बढ़ाया सम्मान, परिवार जनों ने गार्गी मौर्या को मिष्ठान खिलाकर दिया आशीर्वाद और बढ़ाया उत्साह ।जिससे परिवार जनों में हर्ष का बना माहौल सगे संबंधियों और इष्ट मित्रो द्वारा बधाई देने वालो का लगा ताता ।

