भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

रामनवमी के अवसर पर स्थानीय गरियाव बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली गई

0 58

भारतीय सहारा संवाददाता द्वारा

गरियांव, जौनपुर। मुँगराबादशाहपुर क्षेत्र के गरियाव बाजार में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा गरियाव बाजार शिव मंदिर से शुरू होकर यूनियन बैंक होते हुए पुरानी बाजार चौरा मंदिर तक जाकर पुनः शिव मंदिर पर आकर संपन्न हुई । शोभा यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे । जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा नेता एवं पूर्व ग्राम प्रधान रमेश प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान नड़ार राजकुमार साहू, आशीष मौर्य ,संतोष तिवारी, किशन चौरसिया, राकेश मौर्या ,अनिल गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी ,नन्हे तिवारी, ओमप्रकाश प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे । सब इंस्पेक्टर विनोद सिंह मय फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह मुस्तैद रहे। कार्यक्रम के आयोजक अंतिम गुप्ता ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी क्षेत्र वासियों को धन्यवाद प्रदान किया

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More