भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

पटना-बलिया विशेष ट्रेन संचालन पर रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, देखे ताजा अपडेट

0 13

पूजा पाण्डेय की रिपोर्ट

बलिया। रेलवे प्रशासन (Railway Administration) द्वारा यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते 05297/05298 पाटलिपुत्र-बलिया-पाटलिपुत्र मेमू विशेष गाड़ी का संचलन पाटलिपुत्र एवं बलिया से 01 अप्रैल से 30 जून, 2025 तक 91 फेरों के लिये किया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि यह गाड़ी मेमू रेक से चलाई जायेगी।

05297 पाटलिपुत्र-बलिया मेमू विशेष गाड़ी 01 अप्रैल से 30 जून, 2025 तक पाटलिपुत्र से 08.15 बजे प्रस्थान कर दीघा ब्रिज हाल्ट से 08.22 बजे, भरपुरा पहलेजाघाट से 08.39 बजे, परमानन्दपुर से 08.51 बजे, नयागांव से 08.58 बजे, सीतलपुर से 09.06 बजे, दिघवारा से 09.15 बजे, अवतार नगर से 09.24 बजे, बड़ा गोपाल से 09.41 बजे, गोल्डिनगंज से 10.07 बजे, छपरा कचहरी से 10.31 बजे, छपरा से 10.45 बजे, गौतम स्थान से 10.58 बजे, मांझी से 11.08 बजे, बकुलहा से 11.18 बजे, सुरेमनपुर से 11.27 बजे, दलछपरा से 11.33 बजे, रेवती से 11.39 बजे, सहतवार से 11.49 बजे तथा बांसडीह रोड से 12.28 बजे छूटकर बलिया 12.45 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05298 बलिया-पाटलिपुत्र मेमू विशेष गाड़ी 01 अप्रैल से 30 जून,2025 तक बलिया से 13.00 बजे प्रस्थान कर बांसडीह रोड से 13.13 बजे, सहतवार से 13.47 बजे, रेवती से 14.03 बजे, दलछपरा से 14.09 बजे, सुरेमनपुर से 14.16 बजे, बकुलहा से 14.25 बजे, मांझी से 14.34 बजे, गौतम स्थान से 14.53 बजे, छपरा से 15.20 बजे, छपरा कचहरी से 15.29 बजे, गोल्डिन गंज से 15.49 बजे, बड़ा गोपाल से 16.01 बजे, अवतार नगर से 16.11 बजे, दिघवारा से 16.20 बजे, सीतलपुर से 16.27 बजे, नयागांव से 16.34 बजे, परमानन्दपुर से 16.44 बजे, भरपुरा पहलेजाघाट से 17.31 बजे तथा दीघा ब्रिज हाल्ट से 17.42 बजे छूटकर पाटलिपुत्र 17.55 बजे पहुंचेंगी।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More