भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

भाई के लिए दुल्हन देखने आई महिला हुई ठगी का शिकार, दर्ज कराई प्राथमीकी

0 16

एस.पी.एन.तिवारी की रिपोर्ट

बलिया। बांसडीह कचहरी स्थित दुर्गा मंदिर में शनिवार को भाई के लिए दुल्हन देखने आई महिला से उच्चकों ने नोटों की गड्डी दिखाकर सोने का आभूषण व नगद रुपया ठग लिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कारवाई की मांग किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी सहोदरी देवी पत्नी राजाराम साहनी दुर्गा मंदिर पर परिवार के लोगों के साथ अपने भाई के लिए दुल्हन देखने आई थी। वह अपने बच्चों के लिए मंदिर के बाहर फल की दुकान से अंगूर खरीद रही थी, तभी एक बाइक सवार दो युवक एक झोला वहां गिरा दिए। युवकों ने महिला को लालच देते हुए कहा कि झोला आपका है, इसमें दो लाख रुपए है। झोले में अखबार में लपेटे हुए नोटों के चार बंडल थे, जिसे दिखाने लगे। नोट देखकर महिला लालच में आ गई।
इसके बाद उच्चकों ने महिला को बातों में उलझाकर मंदिर के पीछे ले जाकर उसका मंगलसूत्र, कान का झुमका, जिउतिया तथा नगद पांच हजार रुपए ले लिया। उनके जाने के कुछ देर बाद जब झोले को खोलकर महिला ने देखा तो उसमें नोटों के बंडल की जगह कागज का नोट की आकृति का बंडल मिला। इसके बाद उसके होश उड़ गए और वह रोने व चिल्लाने लगी। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। महिला ने थाने में घटना की शिकायत की। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि महिला को लालच देकर ठगी हुई है। पुलिस मामले की जांच किया जा रहा हैं।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More