दहेज़ प्रताड़ना में पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

पूजा पाण्डेय की रिपोर्ट
बलिया। सुखपुरा थाना पुलिस ने डीपी एक्ट (दहेज प्रताड़ना) में वांछित पति-पत्नी समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक विनोद कुमार सरोज मय हमराह क्षेत्र में मामूर थे, तभी मुखवीर खास की सूचना पर धारा 85, 82 (2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्त सोनू कुमार उर्फ दिलीप कुमार पुत्र शिवशंकर प्रसाद गोड़, शिवशंकर प्रसाद गोड़ पुत्र स्व. सरजू प्रसाद व शुभावती देवी पत्नी शिवशंकर प्रसाद गोड़ (निवासीगण देवकली, थाना सुखपुरा, बलिया) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त पुलिस ने चालान न्यायालय भेजा दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक विनोद कुमार सरोज, कां. त्रिपुरारी, महेश कुमार व महिला कां. बिन्दु प्रसाद शामिल रही।

