भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बगैर काम सरकारी धन का गोलमाल, सचिव सस्पेंड, प्रधान पर एक्शन

0 13

राजेश पाठक की रिपोर्ट

बलिया। बगैर काम सरकारी धन की निकासी मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह ने मुरलीछपरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोड़हरा-नौबरार के ग्राम पंचायत अधिकारी देवानंद गिरी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही बीडीओ मुरलीछपरा को सचिव पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश भी दिया है। प्रकरण में सीडीओ ने प्रधान पर पंचायत अधिनियम के तहत कार्रवाई तथा प्रकरण में संलिप्त कर्मचारियों की जांच जिला विकास अधिकारी से कराने का निर्देश दिया है। कार्रवाई की जानकारी से ब्लॉक के सचिव, प्रधान और अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
राम किशोर ने डीएम से शिकायत किया था कि कोड़हरा-नौबरार पंचायत में सचिव और प्रधान द्वारा बिना कार्य कराए ही धनराशि निकाल ली गई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने प्रकरण की जांच बीडीओ मुरलीछपरा एवं लघु सिंचाई विभाग के जेई से कराया। इसमें कार्यों में भारी अनियमित मिली तथा शिकायतकर्ता का शिकायत सही पाया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद डीपीआरओ ने सचिव देवानंद गिरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
साथ ही प्रधान जो कि इस गब्रन में सहयोगी है, उनके विरुद्ध भी पंचायत अधिनियम के तहत जांच कार्रवाई का आदेश दिया है। इस अधिनियम के तहत जांच कार्रवाई का आदेश दिया है। इस सम्बंध में डीपीआरओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है, इस प्रकरण में संलिप्त अन्य लोगों पर भी कार्रवाई होगी।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More