सीबीसी मशीन के लगने से अब मरीजों को नहीं जाना होगा प्राइवेट पैथोलॉजी सेंटर – राहुल दुवे

भारतीय सहारा संवाददाता
पवारा, जौनपुर। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पवारा में सीबीसी मशीन का उद्घाटन राहुल दुबे जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जौनपुर ने किया। इस मौके पर कई महिलाएं व पुरुष का जांच भी हुआ। लोगों को संबोधित करते हुए राहुल दुबे जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जौनपुर ने कहा कि सीबीसी मशीन के लगने से अब मरीजों को नहीं जाना होगा प्राइवेट पैथोलॉजी सेंटर। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुँगराबादशाहपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अभय सिंह ने कहा कि कुछ दिनों में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहठी में भी सीबीसी मशीन लग जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में महिला डाक्टर की तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में हो जाएगी जिससे महिलाओं को प्राइवेट नर्सिंग होम में मरीजों को दिखाने नहीं जाना पड़ेगा। लगातार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा अभय सिंह के द्वारा मरीजों के हित में काम करने का जुनून साफ दिखाई पड़ रहा है। सरकार की व्यस्था जनता तक कैसे पहुंचे ये सोच डा. अभय सिंह में देखने को मिल रही है। इस मौके पर डॉक्टर अनुपम चौधरी , लैब टेक्नीशियन अरविंद कुमार ,मुकेश, पी सी यादव, एनम सुमन ,मनीषा ,आशा दुबे ,आशा संगनी दुर्गावती समस्त स्टाप शामिल रहे।



