राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर एसआई बर्खास्त करने की गुहार लगाई

भारतीय सहारा संवाददाता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक मनोज सिंह द्वारा होली खेल रहे युवकों पर लाठी मारने को लेकर पीड़ित युवकों के साथ सर्ववैश्य समाज का प्रतिनिधिमंडल राजकुमार ऊमरवैश्य,आलोक कुमार गुप्ता पिंटू,सभासद बैजनाथ साहू,इजी.उमाशंकर गुप्ता व रंजीत भोज्यवाल के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर एसआई बर्खास्त करने की गुहार लगाई।
