शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार का फल लगेगा पीडीए के वृक्ष में- उमाशंकर चौरसिया



पीडीए ले चुका है विशाल वृक्ष का रूप-पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर चौरसिया
—————————————————
वीरेंद्र कुमार, ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर,जौनपुर। शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार, सुरक्षा के साथ कई फल लगेंगे पीडीए के वृक्ष में उक्त बाते पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष /नगर पालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर के पूर्व प्रत्याशी उमाशंकर चौरसिया ने मुंगरा बादशाहपुर के पकड़ी वार्ड में हो रहे पीडीए चौपाल के दौरान कहा। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ जहां देश की स्वतंत्र मीडिया भी सरकार के नियंत्रण में कार्य कर रही है वहीं सरकार के जन विरोधी कार्यों को नहीं दिखा पा रही है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष की आवाज को भी मीडिया में नहीं दिख रही है। इसीलिए पीडीए चौपाल के माध्यम से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जन जन तक पीडीए के उद्देश्य और विचारों को बताने का कार्य कर रहे हैं। इस बार लोगों ने मन बना लिया है कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य जनता करेगी। इसी क्रम में वरिष्ट सपा नेता राहुल यादव ने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए विकास कार्यों को बताते हुए डायल 100 नंबर, 108 की सेवाओं को अब तक का सबसे सफल व्यवस्था बताया और कहा कि लखनऊ टू आगरा एक्सप्रेस वे की तरह भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में कहीं कोई दूसरी सड़क नहीं बनी। इसी के साथ शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर समाजवादी की सरकार में जो कार्य हुए थे वह विकास उतने पर ही रुका हुआ है।
इसी क्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधानसभा अध्यक्ष राम अकबाल यादव ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में पीडीए शक्ति का नमूना देखने को मिला था। अबकी बार पीडीए का वृक्ष और विशाल रूप ले चुका है, 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी की सरकार बनने जा रही है।
