एक मुश्त समाधान योजना के आख़िरी चरण में बिजली बकाएदार उपभोक्ता ने जमा किए बिजली के बिल

प्रभात पांडेय की रिपोर्ट
गौरा, प्रतापगढ़। 15 दिसम्बर से चल रहे एक मुश्त समाधान योजन के आज आख़िरी चरण में गौरा उपकेंद्र पर उपभोक्ता ओ ने जमा किए बिजली के बिल, इस समाधान योजना का तीन चरणों में उपभोक्ता ओ ने उठाया लाभ आख़िरी चरण के दिन भी उपभोक्ताओ का किया गया बिल संशोधन उपखण्ड अधिकारी शांति प्रिय शुक्ला के द्वारा, आख़िरी तीसरे चरण का आज अंतिम दिन था, पर उपकेंद्र पर उपभोक्ताओ की भीड देखते हुए 15 दिन की अवधि बढ़ा दी गई है जिससे उपभोक्ता अपना बकाया राशि जमा कर सके अब यह अवधि 16/2/025से लेकर 28/02/025 तक कर दी गई हैं,
शनिवार देर शाम तक उपभोक्ताओ ने गौरा उपकेंद्र पर जमा किया बिजली का बिल लगभग 5 लाख रुपए हुए कैश काउंटर पर जमा।
