धर्म तथा राष्ट्र के प्रति अपना दायित्व समझते हुए वोट देना – कपिल मिश्रा

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
करावल नगर, दिल्ली। आज दयालपुर इलाके में भाजपा के करावल नगर विधानसभा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन मंत्रोच्चार और हवन से किया गया तो वहीं अपने समर्थकों की विशाल रैली के साथ पदयात्रा करते हुए नन्दनगरी स्थित निर्वाचन पंजीयक अधिकारी के सम्मुख पहुँच कर अपना पर्चा दाखिल किया। कार्यालय उद्घाटन के दौरान समर्थकों की बढ़ती बेतहाशा भीड़ से भारी जाम लग गया, जिसे आने जाने वालो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर कपिल मिश्रा के समर्थन में आये सांसद मनोज तिवारी सहित जिलाध्यक्ष पूनम चौहान, सभी वार्डों के पार्षद, पदाधिकारी व कर्मठ कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भारी संख्या में मौजूद अपने समर्थकों के बीच भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने कहा- धर्म तथा राष्ट्र के प्रति अपना दायित्व समझते हुए वोट देना ताकि ये समाज और हमारी दिल्ली मजबूत बन सके।

