भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

सच्चाई का ईमान एवं पथ न्याय का ही एक मनुष्य की असली शोभा है जिला मंत्री राजेश तिवारी

0 10

गोविन्द मिश्रा की रिपोर्ट

प्रयागराज। सच्चाई का ईमान एवं पथ न्याय का ही एक मनुष्य की असली शोभा है यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने अपने प्रियजनों के बीच अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर अपने निज निवास बकचून्दा मेजा रोड प्रयागराज में कही। गौरतलब हो जिला मंत्री का प्रतिवर्ष अठाईस दिसम्बर को जन्मोत्सव का दिन होता है और उनके प्रियजन उनके जन्मोत्सव कार्यक्रम को ब्लॉक मेजा परिसर में ही मनाते हैं जिसमें क्षेत्र के तमाम गणमान्य जनों सहित विकास खण्ड मेजा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल रहते हैं परन्तु इस वर्ष आज के दिन सुबह से ही बरसात होने लगी और देर शाम तक होती रही जिस कारण जिला मंत्री का जन्मोत्सव कार्यक्रम विकास खण्ड मेजा परिसर में नहीं हो सका।कुछ गणमान्य जनों द्वारा बरसात में भीगते हुए विकास खण्ड परिसर में पहुँचकर जिला मंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी।अन्ततः जिला मंत्री के जन्मोत्सव का कार्यक्रम मूलरुप से कुछ गणमान्य जनों द्वारा उनके निज निवास पहुँचकर मनाया गया।इस शुभ अवसर पर जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि सच्चाई का ईमान एवं पथ न्याय का ही एक मनुष्य की असली शोभा है क्योंकि मनुष्य का जन्म ही हुआ है सत्य एवं न्याय को अपने आत्मा में धारण करने के लिए। ईश्वर ने संसार जितने ही प्राणियों को रच रखा है उसमें केवल मनुष्य को सत्य एवं न्याय के बारे में जानकारी है।इससे साफ स्पष्ट है कि ईश्वर ने मनुष्य को सत्य एवं न्याय के पथ पर चलने के लिए यह मानव तन प्रदान किया है और साथ में दया,पुण्य,प्रेम, परोपकार एवं सहानुभूति जैसे अनमोल रत्नों को कमाकर अपने हृदय में अभिसिंचित करना है।तभी हम ईश्वर द्वारा प्रदान किए गए इस मानव जीवन को सफल कर सदा के लिए जन्म मृत्यु के भव बन्धन से मुक्त हो सकेंगे अन्यथा इस मृत्युलोक में विभिन्न योनियों में जन्म ले अपने कर्मों का फल भुगतते रहेंगे। जिला मंत्री ने आगे अपने व्यक्तव्य में यह भी कहा कि मानव का वह जीवन ही क्या जिसमें सत्य का ईमान ना हो, व्यर्थ है वह जीवन जिसमें न्याय का परिधान ना हो। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी एवं मण्डल प्रभारी प्रयागराज किसान यूनियन किसान नेता पं० रामशिरोमणि तिवारी ने कहा कि जिला मंत्री ने मानव जीवन की सार्थकता हेतु सार्वभौमिक सत्यता का वर्णन किया है।वास्तव जिला मंत्री द्वारा कहे गए कथन का पालन करके ही मनुष्य अपने जीवन को सफल बना सकता है। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी पं० राकेश मिश्रा जेबीएन फाउण्डेशन एवं वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला ने कहा कि जिला मंत्री ने वास्तव में मनुष्य के मूल नैतिक कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु बहुत ही सुन्दर एवं सत्यमय वाणी का वर्णन किया है। वास्तव में मनुष्य को जिला मंत्री के बताए गए मार्गों का अनुसरण करके अपने मानव जीवन को सफल बनाना चाहिए। इस जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर जिला मंत्री के साथ वरिष्ठ समाजसेवी एवं मण्डल प्रभारी प्रयागराज किसान यूनियन किसान नेता पं० रामशिरोमणि तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं भूतपूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा मेजा पं० रुप नारायण मिश्रा वरिष्ठ समाजसेवी पं० राकेश मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला, हिन्दू महासभा महामंत्री राकेश तिवारी समाजसेवी पं० सुशील मिश्रा, समाजसेवी विजय कान्त पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा प्रसाद मिश्रा, नवयुवक तेज तर्रार पत्रकार गोविन्द मिश्रा सहित आस पास बहुत से लोग मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More