हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट द्वारा टीबी के मरीजों को निःशुल्क “पौष्टिक सामग्री की किट” वितरित किया गया

भारतीय सहारा संवाददाता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। “हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट, कोदहूं” ने अपने सफल चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, टीबी के मरीजों को निःशुल्क “पौष्टिक सामग्री की किट” वितरित किया। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान -2025″ के अंतर्गत, मुंगरा बादशाहपुर के टीबी के मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुंoबादशाहपुर पर डॉ.सी. एस पांडेय, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुँगराबादशाहपुर द्वारा वितरित किया गया व उन्हें खाने के तरीके भी बताए गए। साथ ही साथ रेगुलर दवा लेते रहने के लिए भी प्रेरित किया गया ।
कार्यक्रम में इस अवसर पर संस्था के सिक्रेट्री व स्वास्थ्य सलाहकार सुधाकर दुबे, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिवशंकर , टी बी डॉट के सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर इंद्रभान सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।



