जल जीवन मिशन द्वारा हर घर जल, हर घर नल पहुंचाने के लिए जमीन के अन्दर डाली गई मुख्य पाइप लाइन बिछाने से, गड्ढों में तब्दील गांव का रास्ता आए दिन दे रही मौत को दावत

गड्ढे की वजह से पलटी ऑटो बाल बाल बचे चालक और यात्री
—————————————————
डा०दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर विकासखंड अंतर्गत।ग्राम सभा पांडेयपुर यादव बस्ती के सामने आज 9 नवम्बर को सुबह आठ बजे सवारी से भरी ऑटो जा रही थी की गढ्ढे में तब्दील पक्की सड़क पर ही ऑटो पलट गई, संयोग अच्छा था कि चालक व ऑटो में बैठे सभी यात्री बाल बाल बच गए। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है भारतीय सहारा समाचार पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शासन ,प्रशासन से पुरजोर मांग करते हैं कि गांव के सम्पर्क मार्ग खड़ंजा जो गड्ढों में तब्दील हुए है उसको अविलंब बनवाया जाए अन्यथा किसी भी समय ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट सकता है और ग्रामीण लोग सड़को पर उतरने पर मजबूर हो जायेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । अब देखना ये है कि सड़क ,खड़ंजा , नाली, पुलिया आदि जो गड्ढों में तब्दील है उससे निजात दिलाने के लिए शासन प्रशासन की कुंभकर्णी नीद कब तक खुलती है।नीद खुलती भी है कि नही ये वक्त ही बताएगा।
