कीटनाशक दुकान में कृषि रक्षा अधिकारी ने कि छापेमारी

एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस 21 संदिग्ध नमूने आहरित कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया
——————————————————
भारतीय सहारा संवाददाता
मछलीशहर, जौनपुर। जौनपुर में जिलाधिकारी के दिये गये आदेश के क्रम में दिनांक 20.9.2024 को जनपद में कीटनाशी निरीक्षकों द्वारा विभिन्न कीटनाशी विक्रेताओं के परिसर में आकस्मिक छापेमारी किया गया
छापे के दौरान एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा 21संदिग्ध नमूने आहरित कर प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु प्रेरित किया गया।
जैसे ही छापेमारी की हल्ला बाजार में हुआ वैसे ही खाद बीज भंडार के दुकानदार अपने-अपने शटर को बंद कर गायब हो गए
कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार आकस्मिक छापेमारी में एक दुकानदार को कारण बताओं नोटिस दिए तथा 21 संदिग्ध नमूने आहरित कर प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेज दिए सदर में 13 नमूने 21 छापे केराकत में 6 नमूने 12 छापे मछलीशहर में 2 नमूने 11 दुकानों पर छापेमारी कर नमूने आहरित किया गया l
