गणेश पूजनोत्सव पंडाल नरहरपुर में उमड़ीं भक्तों की भीड़


रिपोर्ट जय प्रकाश तिवारी
सुजानगंज,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नरहरपुर में आयोजित श्री गणेश पूजनोत्सव पंडाल में सांतवे दिन भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहा लोकगीत गायक भागीरथी सुजान के द्वारा तमाम भजन प्रस्तुत किया जिसको सुनकर भक्त झूम उठे, इस दौरान कार्यक्रम में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम संयोजक डा विजय चौबे ने बताया कि यह कार्यक्रम विगत पांच वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, तथा सभी ग्राम वासियों द्वारा इस कार्यक्रम को पूरे हर्सोल्लास के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम में कार्यक्रम सह संयोजक तरुण चौबे, श्याम शंकर पाण्डेय, डॉ विनय कुमार त्रिपाठी, भोला नाथ मिश्र भाजपा नेता, कमला शंकर पूर्व प्रधान, राजकुमार चौबे सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

