भगत सिंह युवा शक्ति संगठन मध्यप्रदेश प्रदेश संगठन प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष ने की नियुक्तियां, हिमांचल बने मीडिया प्रभारी

हिमांचल चढ़ार की रिपोर्ट
सागर। प्रदेश संगठन प्रभारी अमन गौतम एवं जिलाध्यक्ष योगेश सिंह राजपूत द्वारा शिवनव बक्शी, को सागर संभाग प्रभारी नियुक्त किया एवं अभय लोधी को सागर ग्रामीण जिलाध्यक्ष नियुक्त किया, अनंत मिश्रा को सागर जिला प्रवक्ता, एवं हिमांचल आठिया को सागर जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। नियुक्त करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश संगठन प्रभारी ने नियुक्त किए गए पदाधिकारियों से संगठन के हित में कार्य पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा से कर्तव्यों का निर्वाहन करने एवं 15 दिवस में अपनी कार्यकारिणी घोषित करने की बात कही।
