जंघई एमबी फीडर की कलाकारी,4 दिन से रात 11बजे चकिया, अगहुआ,हवेली,सराय देवा सेमरहो की लाइन फाल्ट दिखाकर काट दी जाती है- जज सिंह अन्ना

भारतीय सहारा संवाददाता
मछलीशहर, जौनपुर। मछली शहर विधानसभा के जंघई के एमबी फीडर से हवेली, चकिया, अगहुआ सराय देवा ,भटहर, सेमरहो तक जाने वाली लाइन को तार पुराने होने का वजह दिखाकर फाल्ट के बहाने लाइन प्रतिदिन रात 11:00 बजे काट दी जाती है जिससे यहां क्षेत्रवासी जनमानस परेशान हो चुके हैं उक्त बाते समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने कहा। उन्होंने कहा कि घर के अंदर सो रही बहुएं बच्चों को लेकर तड़प रही है। हर घर के अंदर नन्हे मुन्ने बच्चों को रोने की आवाज आती है । जज सिंह अन्ना ने इसकी सूचना जब एक्सिएन, एसडीओ,जेई को दिया तो तार पुराना होने का बहाना बताते हैं और जनता को दोषी ठहराकर,कटिया लगाने का बहाना बता कर फुर्सत ले रहे हैं । जबकि योगी सरकार बिजली पर विशेष ध्यान दे रही है और 18 घंटा बिजली देने का दावा कर रही है । जज सिंह अन्ना ने जिलाधिकारी जौनपुर और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एक्शिएन मछली शहर से अपील किया है कि तत्काल इस मामले को हल करें अन्यथा जनता तोड़फोड़ और आंदोलन करने को बाध्य होगी। अन्ना ने कहा जंगली फीडर की लाइन बहुत दूरी तक जाती है जिसका संचालन अब जंघई फीडर के बस में नहीं है । इसलिए बंधवा बाजार में सब स्टेशन स्थापित किया जाए और सभी पुराने तारों को तत्काल बदल दिया जाए ।
