भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक संपन्न

0 11

भारतीय सहारा संवाददाता

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में प्रभागीय वनाधिकारी अशोक कुमार सिंह एवं डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी की उपस्थिति में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं बखिरा पक्षी विहार के विकास के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिला वृक्षारोपण समिति के अंतर्गत वर्ष 2024- 25 में किए गए वृक्षारोपण के सिंचाई, सुरक्षा व्यवस्था, जियो टैगिंग और सफलता प्रतिशत पर चर्चा की गई, जिला पर्यावरण समिति में ठोस प्रबंधन अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई साथ ही जिला गंगा समिति में जनपद स्तर पर बनने वाले जिला गंगा प्लान को बनाए जाने हेतु वर्किंग ग्रुप का गठन करने हेतु विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर परउप कृषि निदेशक डॉ राकेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, डॉक्टर उमर सैफ़, तकनीकी सलाहकार एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More