445 मतदान कार्मिकों ने किया पोस्टल बैलेट का प्रयोग
विकास कुमार की रिपोर्ट
देवरिया। पोस्टल बैलेट के नोडल अधिकारी/सीआरओ जेआर चौधरी ने बताया कि आज मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के तीसरे दिन 445 मतदान कार्मिकों ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अंतर्गत पोस्टल बैलेट से मतदान किया। एसएसबीएल इंटर कॉलेज में बने पोस्टल बैलेट मतदाता सुविधा केंद्र में 273 मतदान कार्मिकों ने तथा जिला पंचायत के मल्टीपरपज हॉल में स्थापित पोस्टल बैलेट मतदाता सुविधा केंद्र में 172 मतदान कार्मिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
