भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

दो बहनों को उतारा मौत के घाट, सामने आई ये बड़ी वजह

0 16

राजेश पाठक की रिपोर्ट

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। मामला नूरपुर थाना क्षेत्र के गोहावर जैत का है, एक नाबालिग लड़की ने अपनी दो सौतेली बहनों की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार देर रात गांव गोहवार जैत निवासी सहदेव सैनी की बड़ी बेटी ने अपनी दो बहनों की हत्या होने का शोर मचाया। शोर सुनकर एकत्र भीड़ ने दो बच्चियों के शव देख उनके भट्ठा मजदूर पिता को अस्करीपुर भट्ठे तथा पुलिस को खबर दी। रात में ही पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन एएसपी नगर, एएसपी ग्रमीण व सीओ चांदपुर के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये।

पुलिस अधीक्षक ने पिता को ढांढस बांधते हुए उचित व न्यायपूर्ण कार्रवाई का भरोसा दिया। रात में ही पुलिस बड़ी बेटी को पूछताछ के लिए थाने ले आयी। पूछताछ में पहले तो उसने दो अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर ऋतु उर्फ रिया (7 वर्ष) व पवित्रा (05 वर्ष) की हत्या की बात कही। देर तक पूछताछ करने पर उसने पिता की खराब हालत के कारण स्वयं ही दोनों बहनों की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करना स्वीकार कर लिया।

रात में ही मृत बच्चियों की पिता सहदेव सैनी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों शवों को परीक्षण को बिजनौर भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मृत बच्चियों के पिता सहदेव सैनी का आठ सदस्यों का परिवार है। वह अस्करीपुर में भट्ठे पर झुकाई की मजदूरी करता है। उसकी पत्नी को दौरे पड़ते हैं तथा मानसिक रूप से कमजोर है। कहा कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More