घाटकोपर होर्डिंग हादसे में 15 की मौत, 80 घायल — चंद्रेश दुबे

आदेश कुमार मिश्र की रिपोर्ट
मुंबई। घाटकोपर पूर्व में रेलवे की जगह पर पेट्रोल पंप किसकी अनुमति से खुला ?
पेट्रोल पंप के नजदीक इतनी बड़ी अवैध होर्डिंग लगी कैसे ?
पुलिस के कौन से आला अधिकारी है जिसका ये पेट्रोल पंप है, और इस पेट्रोल पंप का संचालन आख़िर कौन कर रहा है ?
कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ता चंद्रेश दुबे ने कहा है कि क्या महाराष्ट्र सरकार को उच्च स्तरीय जाँच बैठाकर तुरंत इस मामले में एक्शन लेना शुरू करना नहीं चाहिए ?
महज़ चंद मिनिटों की बारिश और हवा के थपेड़ों से गिरे एक अवैध होर्डिंग के कारण अब तक 15 लोगों की मौत और 80 से ज्यादा लोगों के ज़ख्मी होने की ख़बर ने क्या सरकारी कुर्सियों पर बैठे आला अधिकारियों और नेताओं को कुंभकर्णी नींद से जगाया नहीं है ? चंद्रेश दुबे ने मांग की है। की
120″×120″ की अवैध होर्डिंग वहाँ पर लगाये जाने की NOC देने वाले तत्कालीन अधिकारी पर प्रशासन की ओर से तुरंत FIR दर्ज कर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जानी चाहिए।
