भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

पीएम की रैली को लेकर मंत्री नन्दी ने की तैयारी बैठक, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का किया आह्वान

0 12

भारतीय सहारा संवाददाता

जौनपुर। आगामी 16 मई को विश्व के सर्वमान्य नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जौनपुर में प्रस्तावित रैली को भव्य व दिव्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं जौनपुर व मछली शहर लोकसभा क्लस्टर प्रभारी श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी जी ने आज भाजपा केंद्रीय कार्यालय जौनपुर में मछलीशहर एवं जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में प्रत्येक बूथ एवं प्रत्येक शक्ति केंद्र से कार्यकर्ताओं को रैली में सम्मिलित होने के लिए आह्वाहन करने के लिए कहा। यह जनसभा जौनपुर और मछलीशहर में भारतीय जनता पार्टी के प्रचण्ड विजय की नींव रखेगी।
बैठक में रैली के प्रभारी श्री महाराज सिंह जी, लोकसभा प्रभारी श्री अमरनाथ यादव जी, लोकसभा संयोजक श्री सुनील तिवारी जी, भाजपा जिलाध्यक्ष जौनपुर श्री पुष्पराज सिंह जी, लोकसभा प्रभारी श्री हरिओम मिश्र जी, लोकसभा संयोजक डॉ. अजय कुमार सिंह जी, भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर श्री रामविलास पाल जी आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More