भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

सड़क हादसे में दो छात्र घायल, एक गंभीर

0 3

प्रज्ञा पाण्डेय की रिपोर्ट

बलिया। राष्ट्रीय राज्यमार्ग संख्या 31 पर रविवार को बाइक व डम्फर के आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया। उधर, चालक डम्फर के साथ भागने में सफल हो गया।

बताया जा रहा है कि मनीष कुमार (20) व गोलू कुमार (21) निवासी गाँधीचौक छपरा बिहार बीए का एडमिशन फार्म भरने के लिए नगवां डिग्री कालेज में बाइक से जा रहे थे। सुघर छपरा मोड़ पर बलिया के तरफ से आ रहा तेज रफ्तार डम्फर ने उन्हें धक्का मार दिया।

उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी, जबकि दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुचे परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना ले गए। घायलों का इलाज करने वाले चिकित्साधिकारी डाक्टर आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गोलू की हालत चिंताजनक है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More