भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 14 मई से लालबाबा के आवास पर

0 39

भारतीय सहारा न्यूज ऐजेंसी

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन मुख्य यजमान ज्योतिषी पं. तिलकधारी मिश्रा पत्नी स्व. अमरावती मिश्रा निवासी मन्धरपुर, इटहरा, मुँगराबादशाहपुर ,जौनपुर, उ.प्र. में किया गया है। माँ वैष्णो देवी के कृपा पात्र श्री श्री 1008 लाल बाबा स्वामी अज्यानन्द जी महाराज सद् गृहस्थ संत अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषी ने बताया कि 13 मई 2024 दिन सोमवार दोपहर 3 बजे से कलश यात्रा निकाला जायेगा। दिनांक 14 मई 2024 दिन मंगलवार से कथा का शुभारंभ होगा जो 20 मई 2024 दिन सोमवार तक चलेगा। कथा का समय 4 बजे से सांय 7 बजे तक प्रतिदिन रहेगा। श्री जगन्नाथ स्वामी जी का भात ( कच्ची ), महाप्रसाद विशाल भण्डारा दिनांक 21 मई 2024 दिन मंगलवार को किया जायेगा। कथा व्यास राष्ट्रीय कथा वाचक परम् पूज्य वशिष्ठ पीठाधीश्वर ब्रम्हर्षि डा. रामबिलाश बेदान्ती जी महाराज श्री धाम अयोध्यापुरी सदस्य श्री राम जन्मभूमि न्यास पूर्व सदस्य लोकसभा के द्वारा कथा वाचन किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य संचालक रसिक वेदान्ताचार्य जी महाराज श्री वृंदावन वाले हैं। पूर्णाहुति हवन दिनांक 20 मई 2024 दिन सोमवार सांय 4 बजे से 6 बजे तक माँ वैष्णवी धाम शक्तिपीठ शीलान्यास दिनांक 21 मई 2024 दिन मंगलवार सांय 4 बजे श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती जी महाराज के कर कमलों द्वारा संपन्न होगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More