नहीं खुला घंटो गौशाला का गेट आखिर क्या था राज



काशी प्रान्त से विश्वाहिंदू परिषद पंहुचा गौशाला किया औचक निरिक्षण
————————————
शेखर त्रिपाठी
सुवंसा,प्रतापगढ़। दिन मंगलवार अचानक नगर पंचायत सुवंशा के अंतर्गत रोह खुर्द गौशाला पर काशी प्रान्त से गौरक्षा प्रमुख महेंद्र शुक्ला और सह
प्रचार प्रसार प्रमुख विसंभर दुबे और साथ ही प्रखंड गौरा अध्यक्ष नितीश
तिवारी अपनी पूरी टीम के साथ पहुचे तो गौशाला मे उपस्थित कर्मचारी के चेहरे पर तनाव दिख रहा था। जब उनसे गेट खोलने की बात
कही गयी तो चाभी गुम होने का बहाना करने लगे। घंटो बाद जब सुवंशा नगर पंचायत चेयरमैन मौके
पर पहुचे तो कर्मचारियों के द्वारा गेट खोला गया। चेयरमैन के द्वारा जमकर कर्मचारियों को फटकार लगायी गयी।और कर्मचारिओ के ऐसे व्यवहार के लिए क्षमा प्रार्थी हुए।। उसके बाद मौके पर रजिस्टर माँगा गया तो कोई कर्मचारी रजिस्टर लेकर
नहीं आया और गोल मटोल बाते करते रहे। गायों की संख्या पूछने पर कर्मचारी के द्वारा 122 बताया गया
और सबकुछ सही पाया गया। साफ सफाई के मामले मे नंबर वन गौशाला
पायी गयी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने
बताया की यहाँ की व्यवस्था हमेशा
से बढ़िया रहती हैगेट ना खोलने का कारण बताया की कर्मचारी मेरे अचानक इतने लोगो को देखने के बाद भयभीत हो गए बाकी कोई और बात नहीं।वही गौ रक्षा प्रमुख महेंद्र शुक्ला ने गेट देर से खुलने पर अधिकारियो से नाराजगी जताये। प्रखंड गौरा अध्यक्ष नितीश तिवारी ने
बताया की नगर पंचायत अध्यक्ष वेद प्रकाश बिन्द धर्म की रक्षा के लिए हमेशा समर्पित रहते है। गेट समय से ना खुलने पर विश्वाहिंदू परिषद की टीम से माफ़ी मांगी।
