मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से मुलाकात की

ब्यूरो रिपोर्ट इसरार खान
मुंबई (महाराष्ट्र)। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से मुलाकात की इस मौके पर सलमान खान के पिता वरिष्ठ पटकथा लेखक सलीम खान भी मौजूद थे. दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सलमान और उनके परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सलमान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना के दो दिन बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बादमुख्यमंत्री शिंदे ने खान परिवार से मुलाकात की और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया. इस मौके पर पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी, विधायक जीशान सिद्दीकी और युवा सेना के राहुल कनाल भी मौजूद रहे.
पुलिस जांच करेगी कि इसके पीछे कौन है अभिनेता सलमान खान ने भी पुलिस आयुक्त को अपने रिश्तेदारों के लिए पुलिस सुरक्षा बढ़ाने का मांग किए है।
आरोपियों की पहचान विकी गुप्ता (उम्र 24 साल) और सागर पाल (उम्र 21 साल) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

