न्याय पंचायत स्तरीय मतदाता जागरूकता अभियान एवं रैली का आयोजन


भारतीय सहारा न्यूज एजेंसी
गौरा, प्रतापगढ़। कम्पोजिट विद्यालय डिघवट विकास खण्ड- गौरा, जनपद- प्रतापगढ़ मे न्याय पंचायत स्तरीय मतदाता जागरूकता अभियान एवं रैली का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेश मिश्र द्वारा किया गया।बैठक की शुरूआत सरस्वती पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के मध्य हुई।सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं बैच अलंकरण कर स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री शैलेन्द्र कुमार वर्मा उपजिलाधिकारी रानीगंज ने की।उपजिलाधिकारी महोदय ने बताया कि 25 मई के चुनाव मे सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग करें एवं सभी को मतदाता को मतदाता शपथ दिलाया।श्री अमित कुमार दूबे खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बूथ को मूलभूत सुविधाओं से युक्त होने के बारे मे जानकारी दी।शैलेश मिश्र प्रधानाध्यापक ने कहा कि आप इस महायज्ञ मे अपने मत की आहुति देकर सरकार के निर्माण मे सहभागिता अवश्य करें।पोलिंग बूथ आपके स्वागत हेतु तैयार है।अंधे एवं अशक्त मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था है।बैठक का संचालन श्री पंकज तिवारी अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया।बैठक के बाद उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा झण्डी दिखाकर गांव मे रैली निकाली गयी एवं सभी को जलपान एवं भोजन कराया गया।बैठक मे मनीष गुप्ता ग्राम विकास अधिकारी, पूनम देवी ग्राम प्रधान,महेन्द्र पाण्डेय, राजेन्द्र चौरसिया, अम्बिकेश मिश्र, विवेक दूबे,सुरेश शुक्ल,कुलदीप श्रीवास्तव, दिनेश चौरसिया, विनोद शर्मा, बाल विद्याधर द्विवेदी, आकांशु पाल,रामलाल,दिवाकर सिंह, अर्चना पाण्डेय, ऋचा रावत,वारिजा, आंगनबाड़ी, रसोइया, सफाई कर्मी एवं ग्रामवासी, उपस्थित रहे।


