भारतीय जनता पार्टी के 45 वे स्थापना दिवस के अवसर पर गोकलपुर विधानसभा में विशाल मोटर साईकिल रैली निकाली गई

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
उत्तर पूर्वी दिल्ली। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक भारतीय जनता पार्टी के 45 वे स्थापना दिवस के अवसर पर गोकलपुर विधानसभा में विशाल मोटर साईकिल रैली निकाली जिसमे गोकलपुर विधानसभा के सभी युवाओं ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अबकी बार 400 पार का नारा भी लगाया । बाइक रैली में पूर्व विधायक रंजीत कश्यप जी भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका छावड़ी जी जिला महामंत्री पुष्पेंद्र सिंह जी जिला कोषाध्यक्ष आकाश राजपूत और समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
