फर्जीवाड़ा हस्ताक्षर करने के मामले मे आवेदक को नहीं है कोई जानकारी
हर्षित द्विवेदी की रिपोर्ट
रानीगंज, प्रतापगढ़। फर्जीवाड़ा हस्ताक्षर करने के मामले मे आवेदक को नहीं है कोई जानकारी। मामला रानीगंज तहसील के फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा पूरेबदल का है जहाँ आवेदक द्वारा अपनी भूमि को धारा 80 के तहत अकृषक कराने के लिए अपनी फ़ाइल एक वकील को दिया गया था। तहसीलदार के द्वारा जानकारी दी गयी की मामले मे हस्ताक्षर मेरा और लेखपाल का नहीं है और रानीगंज थाने मे फर्जी हस्ताक्षर के सम्बन्ध मे तहरीर दी गयी। आवेदक के द्वारा बताया गया की उसे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है तहशील मे जो भी फीस लगती है वह अपने वकील के माध्यम से भेज दिया । वकील के द्वारा बताया गया की आपकी भूमि अकृषक करवा दिया हू।आवेदक द्वारा बताया गया की गलत हस्ताक्षर की उन्हें कोई जानकारी नहीं। और आवेदक द्वारा कहा गया की मामले की जाँच के बाद ही कार्यवाही की जाय।
