भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बीजेपी प्रत्याशी मनोज तिवारी अपने विरोधी प्रत्याशियों की जमानत  करेंगे जप्त — चंदेल

0 19

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला की वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपिका चंदेल ने पत्रकारों की मौजूदगी में सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हमारे लोकप्रिय फिल्म अभिनेता व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज तिवारी जी जो हमारे मोदी परिवार के एक सदस्य हैं आज वह तीसरी बार दिल्ली की उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से प्रत्याशी के रूप में खड़े हैं तथा देश के गौरवशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उन्हें अपना प्रत्याशी उम्मीदवार बनाया है जो इस बार तमाम अपने प्रतिद्वंदियों की जमानत जप्त कर कर ही दम लेंगे। उनकी लोकप्रियता इस कदर है कि जहां भी हो जाते हैं लोग फूल बरसाते हैं इस बार लोकसभा चुनाव देश के गौरव का चुनाव है और मोदी सरकार बीजेपी इस बार 400 से ऊपर सीट जीतकर देश का इतिहास बनाएगी

उन्होंने कहा कि देश की आन बान और शाम को तय करने वाला लोकसभा चुनाव है। इस बार की जीत समस्त भारतवासियों की और मोदी जी की नीतियों की जीत होगी जो देश के भविष्य को तय करेगा और आज का यह चुनाव हमारे देश के नौजवानों के हाथ में है वही तय करेगा आने वाले भारत का भविष्य और हमें उम्मीद है कि एक नया भारत नया इतिहास इस लोकसभा चुनाव में तय किया जाएगा कि आने वाले वर्ष 2048 को यह देश हिंदू राष्ट्र और अखंड भारत कहलाएगा।

दीपिका चंदेल ने बोलते हुए कहा कि हमारा भारत देश पहले से ही अखंड भारत था और आने वाले समय में भी अखंड भारत का पुनः निर्माण करेगा। हमारे लोकप्रिय सांसद मनोज तिवारी किसी पहचान की मोहताज नहीं है वह एक मोदी परिवार के सदस्य हैं जिसके चलते उनकी लोकप्रियता संपूर्ण भारत वर्ष में है वह ऐसे प्रत्याशी हैं ऐसी राजनीतिक मैदान के खिलाड़ी हैं उन्हें जिस भी क्षेत्र से उतारा जाए वह वहां से अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्षम है।

यहां आयोजित एक कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक में उपस्थित तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेता जिसमें विष्णु मित्तल जिला अध्यक्ष पूनम चौहान योगेंद्र राजोरा गुरुजी राजू चंदेल चंद्रपाल चंदेल , मनोज त्यागी , मोतीलाल गहरा, पुष्पेंद्र , अजय महावर विधायक , निगम पार्षद सत्य शर्मा ,निगम पार्षद अनिल गौड़, मनीष मिर्जा, आतिफ मिर्जा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More