जंघई जंक्शन पर डीआरएम एस.एस.शर्मा का यार्ड रिमाडलिंग, जंघई फाफामऊ दोहरीकरण का निरिक्षण ,जंघई जंक्शन पर मिली कई खामियां

भारतीय सहारा संवाददाता की रिपोर्ट
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। उत्तर रेलवे के डीआरएम एस एम शर्मा द्वारा 29 मार्च 12 बजे जंघई जंक्शन पर यार्ड रिमाडलिंग, और जंघई जंक्शन फाफामऊ दोहरीकरण का निरिक्षण किया गया। जंघई जंक्शन पर श्री शर्मा ने कई खामियां पाई और अधिकारियों को सही करने का निर्देश दिए जीआरपी, आरपीएफ की मिली भगत से वाहन स्टैंड में शिकायत पर फटकार लगाई। समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने प्लेटफार्म नंबर 5 की तरफ जिधर से 75 प्रतिशत रेलयात्री आते हैं दूसरी साइड एंट्री खोलने की मांग की है जीआरपी इंस्पेक्टर अली अख्तर ने अन्ना को रोकने की चेतावनी और कोशिश की, अन्ना की जीआरपी इंस्पेक्टर अली अख्तर से झड़प भी हुई। जंघई जंक्शन पर बड़े कमियों को छुपाने के लिए किसी भी जीए, डीआरएम के आने पर जीआरपी, अधिकारियों से जनता को मिलने नहीं देती है। जंघई जंक्शन पर एक भी शौचालय चालू नहीं है सेकंड साइड एंट्री बन्द है आरक्षण टिकट काउंटर एक ही है, जनरल टिकट काउंटर एक है, हैन्डपम्प सब बन्द है । कार्य बहुत धीमी गति से हो रहा है, अन्ना ने जीआरपी अख्तर अली को हटाने की मांग की है।
