ग्राम सभा हसनपुर में स्वच्छता अभियान के तहत मनरेगा योजना से जल निकासी के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे मनरेगा जे.ई मुकेश गुप्ता


डा. दिनेश मौर्य की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा हसनपुर में कई दशकों से वर्षात के मौसम की दंश झेल रहे ग्रामीणों के दुःख दर्द को विकास खण्ड अधिकारी श्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने संज्ञान में लेते हुए ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को निर्देश दिए कि उक्त ग्रामीण की समस्या को देख कर तत्काल गांव में वर्षात् के मौसम में लगने वाले पानी से ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए
तत्काल नाली निर्माण कार्य को पूरा कराया जाय । खण्ड विकास अधिकारी श्री सिंह के निर्देश पर नाली निर्माण कार्य शुरू किया गया जिसमे नाली निर्माण कार्य समाप्ति के आखिरी पायदान पर पहुंच चुका है। आज दिनांक 21मार्च 2024 को अचानक निर्माण कार्य की गुणवत्ता की परख करने पहुंचे तो उक्त मौके पर रोजगार सेवक श्रीमती गीता कनौजिया , उनके पति प्रदीप कनौजिया , मौके पर पहुंच कर निर्माणाधीन नाली की गुणवत्ता की जांच में साथ साथ लगे रहे ।मौके पर मौजूद रहे भारतीय सहारा संवाददाता डा ०दिनेश कुमार मौर्य के साथ बातचीत में जे ०ई ० मुकेश गुप्ता ने बताया कि नाली निर्माण कार्य गुणवत्ता मानक के हिसाब से ही बनाई जा रही है।




