समाज सेवी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सुनील पाण्डेय की रिपोर्ट
बरईपार, जौनपुर। क्षेत्र के जीरकपुर गांव निवासी समाज सेवी विनय सिंह के पिता 90 वर्षीय राज बहादुर सिंह का निधन निवास स्थान पर बुधवार को सुबह के समय हो गया । वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ के गए है । इस संबंध में इनके छोटे पुत्र समाजसेवी विनय सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका स्नेह परिवार के साथ साथ गांव क्षेत्र वालों से भी था । अचानक बुधवार की सुबह को हम लोगो को छोड़कर स्वर्ग लोक पधार गए । उनकी मौत की खबर सुनकर क्षेत्र के संभ्रांत लोग डॉ बंशी धर त्रिपाठी ,जय प्रकाश मिश्र, मनन मिश्र ,त्रिलोकी नाथ ,राजकुमार तिवारी,आशीष सोनी, नन्हें तिवारी, बचई सिंह संजय तिवारी आदि लोग निवास स्थान जीरकपुर पहुंच कर शोक प्रकट किए । बता दें कि मृतक का अंतिम संस्कार वाराणसी के मनोकार्णिका घाट पर किया गया ।




