श्याम परिवार महिला मित्र मंडल एवं परोपकार सेवा समिति की महिलाओं द्वारा जयसवाल कॉलोनी में मनाया फाग महोत्सव


राजेश शर्मा की रिपोर्ट
नलखेड़ा, आगर मालवा। गुरुवार को जयसवाल कॉलोनी में श्याम परिवार महिला मित्र मंडल के द्वारा फाग महोत्सव का आयोजन किया गया बालिकाओं के द्वारा राधा कृष्ण बनकर फाग महोत्सव में भाग लिया एवं महिलाओं द्वारा फाग महोत्सव में राधा कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति में मग्न होकर भगवान कृष्ण को मनाया एक दूसरे को गुलाल रंग लगाकर फाग महोत्सव पर बधाई शुभकामनाएं दी-आयोजन करता समस्त श्याम परिवार मित्र मंडल महिला एवं परोपकार सेवा समिति के द्वारा महोत्सव मनाया गया जिसमें प्रमुख रूप से श्रीमती चंद्रकला सतीश नागर, श्रीमती ममता राजेश शर्मा, श्रीमती श्यामा विश्वनाथ त्रिवेदी, श्रीमती मंजूलता मदन लाल जी सोनी श्रीमती यशोदा आत्माराम प्रजापति, श्रीमती पूजा गिरिराज जमलिया, श्रीमती रीना रूपेंद्र राजपूत एवं बालिकाओं द्वारा राधा कृष्ण की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही रिद्धिमा, गोरी, लावण्या के द्वारा राधा कृष्ण बनकर प्रस्तुति दी जो की आकर्षण का केंद्र रही डीजे के धुन पर खूब नाचीं बालाये एवं राधिका शर्मा सपना शर्मा के द्वारा फाग महोत्सव में शामिल हुवे सभी माता बहनों का स्वागत वंदन अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया।




