श्री परशुराम सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने नियुक्त किया निम्नलिखित पदाधिकारी


राजीव शुक्ला को कर्नाटका प्रदेश अध्यक्ष,अरविंद शुक्ला ग्राम प्रधान जमुनीपुर को जिला संरक्षक,पप्पू शुक्ला को जिला अध्यक्ष थाने मुम्बई, अरुण शुक्ला उर्फ मुन्नू भाई को जिला संरक्षक के पद पर मनोनित किया गया
—————————————–
भारतीय सहारा न्यूज ऐजेंसी
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। श्री परशुराम सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की उपस्थिति में जिला महासचिव ओमप्रकाश मिश्रा और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार को राजीव शुक्ला को कर्नाटका प्रदेश अध्यक्ष,अरविंद शुक्ला ग्राम प्रधान जमुनीपुर को जिला संरक्षक,पप्पू शुक्ला को जिला अध्यक्ष थाने मुम्बई,अरुण शुक्ला उर्फ मुन्नू भाई को जिला संरक्षक के पद पर मनोनित किया गया। इस मौके पर श्री परशुराम सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने उपस्थित सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे आशा ही नही बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आप सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों के सहयोग से संथा निरंतर आगे बढ़ती जाएगी जिसके लिए श्री परशुराम सेवा संस्थान संगठन आप सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करता है।






