भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

रन फॉर वोट ’’मिनी मैराथन’’ के जरिये लोगों से वोट करने की अपील

0 12

मतदाताओं को जागरूक करने को युवाओं ने लगाई दौड़

—————————————
भारतीय सहारा
जौनपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में चल रहे स्वीप कार्यक्रम की कड़ी में मतदाता जागरूकता के लिए बुधवार को कुत्तूपुर तिराहा से सिद्दीकपुर खेल स्टेडियम तक रन फार वोट ’’मिनी मैराथन’’ का आयोजन किया गया। जिसमे महिला, पुरुष युवाओं ने दौड़ लगाकर मतदाताओं को 25 मई को मतदान करने के लिए जागरूक किया तथा लोगों को वोट के अधिकार के बारे में जानकारी दी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने दौड़ने वाले धावकों व उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई उसके बाद हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया।
मैराथन के दौरान दौड़ने वाले धावकों की टी शर्ट पर ’’25 मई को अपना वोट जरुर करें’’ जागरुकता स्टीकर लगा रहा जो कि लोगों को मतदान हेतु प्रेरित कर रहा था।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल ने कहा कि इस रन फॉर वोट मिनी मैराथन का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये जागरुक व प्रेरित करना है, साथ ही लोगों को फिट रहने का संदेश भी इस मिनी मैराथन के द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील किया कि मतदान जरुर करें, विशेषकर जो मतदाता रोजगार के सिलसिले से या शिक्षा व अन्य कारणों से बाहर दूसरे शहरों में रह रहे हैं वे अपने घर आकर परिवार के साथ लोकतंत्र का महापर्व मनाते हुए 25 मई को अपना वोट कर लोकतंत्र को मजबूत बनाये।
उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने कहा कि 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में हमें बढ़ चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए सभी लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग स्वेच्छा से निर्भीक होकर करना होगा। हमें सारे काम से पहले वोट देना होगा। उन्होंने जनपद के सभी खिलाड़ियों से अपील किया कि मतदान अवश्य करें और समाज के अन्य सभी लोगों को भी मतदान करने के लिए निरन्तर जागरुक व प्रोत्साहित करते रहे।
संचालन सुजीत विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, चिकित्साधिकारी डा जमालुद्दीन, डा इन्द्रजीत यादव, लायन्स क्लब मेन अध्यक्ष डा संदीप मौर्य, शिक्षक संघ यूटा अध्यक्ष संजय सिंह, फार्मासिस्ट सत्यलाल यादव, एथलेटिक्स प्रशिक्षक कृष्ण कुमार यादव, शुभम मौर्य, राजेन्द्र सहित महिला पुरुष खिलाड़ी व लक्ष्मी पैरामेडिकल कालेज के छात्र आदि उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More